अच्छेलाल राजभर राष्ट्रीय संपादक हिन्दुस्तान 24×7
जौनपुर ॥ थाना चन्दवक के नवागंतुक थाना अध्यक्ष चन्दवक श्री
रमेश कुमार जी से टीम हिंदू युवा वाहिनी डोभी के पदाधिकारियों ने मिलकर उनका अभिनंदन करते हुए उन्हें बधाई दिया। संगठन के संयोजक श्री आलोक सिंह जी एवं अध्यक्ष श्री हिमांशु रघुवंशी जी के साथ पदाधिकारियों ने थाना अध्यक्ष महोदय को श्री रामदरबार का चित्र देकर डोभी की पावन धरती पर उनका स्वागत किया। संगठन के मीडिया प्रभारी संदीप प्रजापति ने क्षेत्र के कई मुद्दों पर थानाध्यक्ष महोदय से विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए उनका त्वरित निस्तारण करने हेतु निवेदन किया। थानाध्यक्ष चंदवक महोदय ने संगठन के सभी पदाधिकारियों का पुनः आभार व्यक्त करते हुए उन्हें हर संभव मदद करने का भी आश्वासन दिया। संगठन के सभी पदाधिकारीगण कुशल व्यवहारी एवं मृदुभाषी थानाध्यक्ष चंदवक से मिलकर खुश हुए। उक्त मौके पर प्रमोद दीक्षित जी महामंत्री, संजय तिवारी जी सक्रिय सदस्य, जितेंद्र चौरसिया जी संगठन मंत्री, धर्मेंद्र राम मंत्री, राज सिंह मंत्री, सच्चिदानंद सिंह उपाध्यक्ष, पिंटू सेठ मंत्री, विशाल पांडे मंत्री आदि लोग मौजूद रहे।