अच्छेलाल राजभर संपादक हिन्दुस्तान 247
जौनपुर ॥ सदर से गिरीश चंद्र यादव, बदलापुर से रमेश मिश्रा, जफराबाद से हरेंद्र सिंह; केराकत से दिनेश चौधरी को टिकट
जौनपुर4 मिनट पहले
भाजपा ने उम्मीदवारों की सूची जारी की है। जौनपुर की चार विधानसभा सीट से भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। बदलापुर से रमेश मिश्रा, सदर से गिरीश चंद्र यादव, केराकत से दिनेश चौधरी और जफराबाद से डॉ. हरेंद्र प्रताप सिंह को टिकट दिया है। भाजपा ने मौजूदा विधायकों को टिकट देकर उम्मीदवार बनाया है।
सदर से मंत्री दोबारा बने प्रत्याशी
सदर विधानसभा से राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव पर भाजपा ने अपना भरोसा दोबारा जताया है। 2017 के विधानसभा चुनाव में गिरीश चंद्र यादव ने मौजूदा विधायक नदीम जावेद को लगभग 12 हजार वोट से हराया था।
मामूली अंतर से जीते थे रमेश
पार्टी ने बदलापुर विधानसभा से मौजूदा विधायक रमेश चंद्र मिश्रा पर भरोसा जताया है। रमेश मिश्रा 2017 के विधानसभा चुनाव में मामूली अंतर से चुनाव जीतने में सफल रहे थे। लगभग 2,500 वोट के अंतराल से रमेश मिश्रा ने चुनाव जीता था।
केराकत से पहली बार विधायक बने थे दिनेश
जौनपुर केराकत विधानसभा सीट सुरक्षित है। भाजपा ने यहां से दिनेश चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया। दिनेश चौधरी मौजूदा समय में भाजपा के विधायक हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में पहली बार दिनेश चौधरी विधायक चुने गए थे। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी संजय सरोज को लगभग 16,000 वोट के अंतर से हराया था।
जफराबाद से डॉ. हरेन्द्र बने प्रत्याशी
पार्टी ने जफराबाद विधानसभा क्षेत्र से हरेंद्र प्रताप सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। हरेंद्र 2017 के विधानसभा चुनाव में पहली बार विधायक चुने गए थे। पार्टी ने दोबारा भरोसा दिखाते हुए डॉ. हरेंद्र सिंह को टिकट दिया है।